• अमेरिकी निवेश बैंक, जेपी मॉर्गन चेस अपनी खुद की क्रिप्टोकरेंसी पेश करने वाला पहला अमेरिकी बैंक बन गया।
• क्रिप्टोकरेंसी, जिसे ‘जेपीएम कॉइन’ कहा जाता है, का मूल्य हमेशा एक अमेरिकी डॉलर के बराबर होता है।
• इसे शुरू में जेपी मॉर्गन चेस के थोक व्यापार ग्राहकों के बीच आंतरिक रूप से उपयोग किया जाएगा।
• बैंक ने 2018 में व्यावसायिक ग्राहकों के लिए एक इथेरियम-आधारित ब्लॉकचेन प्लेटफ़ॉर्म भी बनाया था।
टिप्पणियाँशेयर :
पिछली पोस्ट्स
• भारतीय रिज़र्व बैंक ने एक इकाई के कॉर्पोरेट बॉन्ड में FPI द्वारा निवेश पर 20% की सीमा वापस हटा दी है।
• यह अप्रैल 2018 में निर्धारित किया गया था कि किसी भी एक कॉरपोरेट के पास FPI का अपने कॉरपोरेट बॉन्ड पोर्टफोलियो का 20% से अधिक नहीं होना चाहिए।
• यह अधिक विदेशी निवेश को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से किया गया है।
टिप्पणियाँशेयर :
• पंजाबी लेखक नानक सिंह की जलियांवाला बाग हत्याकांड पर लिखी एक कविता, ‘खूनी वैशाखी’ का अब अंग्रेजी में अनुवाद किया गया है।
• इसे 1920 में अंग्रेजों ने प्रतिबंधित कर दिया था।
• सिंह 13 अप्रैल, 1919 को जलियांवाला बाग में मौजूद थे और उस समय उनकी उम्र 22 साल थी।
• हार्पर कॉलिन्स इंडिया द्वारा इसे जलियांवाला बाग हत्याकांड के शताब्दी वर्ष को चिह्नित करने के लिए मार्च में प्रकाशित किया जाएगा।
टिप्पणियाँशेयर :
• सुनील छेत्री को फुटबॉल दिल्ली द्वारा पहली बार फुटबॉल रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया।
• यह पुरस्कार, पूर्व खिलाड़ी और अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ एवं फीफा के प्रशासक तथा फुटबॉल दिल्ली के अध्यक्ष, शाजी प्रभाकरन द्वारा प्रस्तुत किया गया।
• फुटबॉल दिल्ली ने दिल्ली के युवा खिलाड़ी शुभम सारंगी को भी सम्मानित किया, जो वर्तमान में ISL के लिए दिल्ली डायनामोज टीम के खिलाड़ी हैं।
टिप्पणियाँशेयर :
• सूडानी शरणार्थी, अब्दुल अजीज मुहम्मत ने प्रतिष्ठित मार्टिन एननल्स मानवाधिकार पुरस्कार जीता।
• उन्हें ऑस्ट्रेलिया के कुख्यात अपतटीय मानस द्वीप प्रसंस्करण केंद्र में 5 वर्षों से रखा गया है।
• उत्तर-पश्चिमी सूडान में दारफुर के ज़गहवा जातीय समूह के मुहामत को 2015 की शुरुआत में शरणार्थी का दर्जा दिया गया था।
टिप्पणियाँशेयर :
• इंफोसिस ने इंजीनियरिंग के छात्रों को शिक्षित करने और जोड़ने के अनुभवों की पेशकश करते हुए एक डिजिटल प्लेटफॉर्म ‘इंफीटीक्यू’ शुरू करने की घोषणा की।
• यह तीसरे और चौथे वर्ष के सभी इंजीनियरिंग छात्रों के लिए एक मुफ्त मंच है और समग्र विकास को प्रोत्साहित करता है।
• यह मोबाइल और डेस्कटॉप दोनों पर उपलब्ध होगा और यह अधिक मात्रा में सामग्री, पाठ्यक्रम एवं समाचारों से सुसज्जित है।
टिप्पणियाँशेयर :
• साइना नेहवाल ने पी वी सिंधु को 16 फरवरी 2019 को 83वें योनेक्स सनराइज सीनियर बैडमिंटन नेशनल्स में हराकर अपना महिला एकल का खिताब बरकरार रखा।
• उन्होंने पी वी सिंधु के खिलाफ 21-18 21-15 से जीत दर्ज की।
• साइना नेहवाल ने अपना चौथा सीनियर नेशनल खिताब जीता
• इसका आयोजन गुवाहाटी में हुआ|
टिप्पणियाँशेयर :
• 16 फरवरी 2019 को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में ‘विश्व सतत विकास शिखर सम्मेलन 2019’ का आयोजन किया गया।
• WSDS 2019 का विषय ‘2030 के एजेंडा को पूरा करना: हमारे वादे को पूरा करना’ है।
• फिजी के सतत विकास में उत्कृष्ट योगदान के लिए फ़िजी के प्रधानमंत्री, फ्रैंक बैनिराम को सतत विकास नेतृत्व पुरस्कार 2019 से सम्मानित किया गया।
टिप्पणियाँशेयर :
• भारत ने पुलवामा हमले के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान से आयातित सभी सामानों पर सीमा शुल्क बढ़ाकर 200% कर दिया।
• पाकिस्तान से आयात की जाने वाली 2 मुख्य वस्तुएँ सीमेंट और फल हैं, जिन पर वर्तमान सीमा शुल्क क्रमशः 7.5% और 30-50% है।
• भारत ने इस घटना के बाद पाकिस्तान का MFN (सबसे पसंदीदा राष्ट्र) का दर्जा भी रद्द कर दिया।
टिप्पणियाँशेयर :
• ओडिशा के मुख्यमंत्री, नवीन पटनायक ने 16 फरवरी 2019 को कालाहांडी जिले में विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया।
• उन्होंने रेड मीडियम इरिगेशन प्रोजेक्ट का उद्घाटन किया, जो 79 गांवों को लाभान्वित करेगा और 8500 हेक्टेयर कृषि भूमि के लिए सिंचाई सुविधा प्रदान करेगा।
• इसके अलावा, उन्होंने 38 विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखी और 23 का शुभारंभ किया।
टिप्पणियाँशेयर :
• अर्जेंटीना के राष्ट्रपति मौरिसियो मैक्री 17 फरवरी, 2019 को भारत की तीन दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर नई दिल्ली पहुंचे।
• द्विपक्षीय संबंधों में प्रगति की समीक्षा करने और सहयोग के नए मार्ग तलाशने के लिए प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता हुई।
• अर्जेंटीना के राष्ट्रपति ने भारत-अर्जेंटीना व्यापार मंच के प्लेनरी सत्र को भी संबोधित किया।
टिप्पणियाँशेयर :
• विदर्भ ने 16 फरवरी 2019 को नागपुर के जामथा स्टेडियम में ईरानी कप जीता।
• रणजी ट्रॉफी चैंपियनशिप के 25 साल पूरे होने के अवसर पर 1959-60 के दौरान ईरानी कप टूर्नामेंट शुरू हुआ था।
• यह क्रिकेट से संबंधित है।
टिप्पणियाँशेयर :
• बेल्जियम की एलिस मर्टेन्स ने टेनिस में शीर्ष वरीयता प्राप्त सिमोना हालेप को 3-6, 6-4, 6-3 से हराकर कतर ओपन का खिताब जीता।
• यह उसका पहला डब्ल्यूटीए प्रीमियर स्तर का खिताब है, और कुल मिलाकर उसके करियर का पांचवां खिताब है।
• मर्टेन्स विश्व नंबर 21 खिलाड़ीं हैं।
टिप्पणियाँशेयर :
• दीनदयाल विकलांग पुनर्वास योजना (DDRS) पर एक क्षेत्रीय सम्मेलन का आयोजन 18 फरवरी 2019 को कोलकाता, पश्चिम बंगाल में हुआ।
• इसे दिव्यांगजन अधिकारिता विभाग (DEPwD) द्वारा आयोजित किया गया।
• इस योजना के तहत, हर वर्ष 600 से अधिक एनजीओ को विकलांगजनों के पुनर्वास के लिए अपनी परियोजनाओं को चलाने हेतु वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है।
टिप्पणियाँशेयर :
• भारतीय दिवाला और शोधन अक्षमता बोर्ड (IBBI) ने मुंबई में 15-16 फरवरी 2019 को ‘‘ऋणदाताओं की समिति: लोक विश्वास की एक संस्था’’ पर दो-दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया।
• यह भारतीय स्टेट बैंक (SBI) और भारतीय कॉर्पोरेट मामलों के संस्थान (IICA) के साथ संयुक्त रूप से आयोजित अपनी तरह का पहला कार्यक्रम था।
• डॉ. एम.एस. साहू (अध्यक्ष-IBBI) और श्री रजनीश कुमार (अध्यक्ष-SBI) कुछ संकाय सदस्य थे।
टिप्पणियाँशेयर :
• प्रधानमंत्री मोदी ने राज्य में कई परियोजनाओं का अनावरण करने के लिए महाराष्ट्र के धुले का दौरा किया।
• उन्होंने PMKSY के तहत लोअर पनाजारा मध्यम परियोजना का उद्घाटन किया, जो धुले के 21 गांवों के लगभग 7585 हेक्टेयर क्षेत्र को सिंचित करेगा।
• उन्होंने भुसावल- बांद्रा खंडेश एक्सप्रेस ट्रेन को एक वीडियो लिंक के माध्यम से भी हरी झंडी दिखाई।
• उन्होंने AMRUT के तहत जल आपूर्ति योजना और भूमिगत सीवर परियोजना की आधारशिला भी रखी।
टिप्पणियाँशेयर :
• भारत के राष्ट्रपति ने 18 फरवरी 2019 को नई दिल्ली के प्रवासी भारतीय केंद्र में सांस्कृतिक सद्भाव हेतु टैगोर पुरस्कार प्रदान किए।
• यह पुरस्कार श्री राजकुमार सिंघाजीत सिंह, छायानॉत और श्री राम सुतार वांजी को क्रमशः 2014, 2015 और 2016 के लिए प्रदान किये गए।
• यह पुरस्कार 2012 से शुरू किया गया था।
• इसे प्रतिवर्ष प्रदान किया जाता है और 1 करोड़ रुपये की राशि, प्रशस्ति पत्र और पट्टिका प्रदान की जाती है।
टिप्पणियाँशेयर :
• कई विकास परियोजनाओं का अनावरण करने हेतु प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 17 फरवरी 2019 को झारखंड के हजारीबाग का दौरा किया।
• उन्होंने हजारीबाग, दुमका और पलामू में मेडिकल कॉलेजों का उद्घाटन किया।
• उन्होंने रामगढ़ और हजारीबाग जिलों में 4 ग्रामीण जलापूर्ति योजनाओं का भी उद्घाटन किया।
• उन्होंने रामगढ़ में एकमात्र महिला इंजीनियरिंग कॉलेज का ऑनलाइन उद्घाटन किया।
टिप्पणियाँशेयर :
• प्रधान मंत्री श्रम योगी मान-धन (PM-SYM) योजना 15 फरवरी 2019 को श्रम एवं रोजगार मंत्रालय द्वारा लागू की गई।
• योजना की विशेषताएं पारिवारिक पेंशन और न्यूनतम निश्चित पेंशन हैं।
• असंगठित श्रमिक, जिनकी मासिक आय 15,000 रुपये प्रति माह या उससे कम है और 18-40 वर्ष की आयु वर्ग के हैं, इस योजना के लिए पात्र हैं।
टिप्पणियाँशेयर :
• ‘पीपल फॉर द एथिकल ट्रीटमेंट ऑफ एनिमल्स’ (PETA) द्वारा ब्रैडली कूपर को ‘ओसकट’ से सम्मानित किया गया है।
• पशु अधिकार संगठन ने कूपर को अपने कुत्ते को ‘ए स्टार इज़ बॉर्न’ में शामिल करने के उनके प्रबुद्ध निर्णय के लिए सर्वश्रेष्ठ निर्देशक पुरस्कार से सम्मानित किया।
• PETA, एक अमेरिकी पशु अधिकार संगठन है, जो नॉरफ़ॉक, वर्जीनिया में स्थित है और इसके अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष इंग्रिड न्यूकिर्क हैं।
टिप्पणियाँशेयर :
• बी. पी. शर्मा को राज्य द्वारा संचालित, हेलीकॉप्टर निर्माता पवन हंस का पुनः सीएमडी नियुक्त किया गया है।
• वह इससे पहले मार्च 2015 में पवन हंस के सीएमडी थे।
• वह 5 महीने की अवधि के लिए सेवा करेंगे।
• पवन हंस के पास 50 से अधिक हेलीकॉप्टरों का बेड़ा है।
टिप्पणियाँशेयर :
• राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT) के अध्यक्ष, सुशील चंद्रा को चुनाव आयुक्त नियुक्त किया।
• तत्कालीन चुनाव आयुक्त, सुनील अरोड़ा के मुख्य चुनाव आयुक्त के रूप में नियुक्ति के बाद से यह पद रिक्त हो गया था।
• अशोक लवासा अब तक के सबसे वरिष्ठ चुनाव आयुक्त हैं।
टिप्पणियाँशेयर :
• आयुष राज्य मंत्री श्रीपद येसो नाइक ने नई दिल्ली में 13 फरवरी 2019 को ‘ई-औषधि पोर्टल’ लॉन्च किया।
• इसे आयुर्वेद, सिद्ध, यूनानी और होम्योपैथी औषधियों और संबंधित मामलों के ऑनलाइन लाइसेंस के लिए लॉन्च किया गया है।
• AUSHADHI आयुर्वेद, यूनानी, सिद्ध और होम्योपैथी स्वचालित दवा सहायता पहल के लिए संक्षिप्त नाम है।
टिप्पणियाँशेयर :
• रूचिरा कंबोज को 11 फरवरी 2019 को भूटान में भारतीय दूत के रूप में नियुक्त किया गया।
• वह 1987 बैच की भारतीय विदेश सेवा अधिकारी हैं और वर्तमान में दक्षिण अफ्रीका में भारत की उच्चायुक्त हैं।
• उनकी नियुक्ति विदेश मंत्रालय द्वारा की गई।
टिप्पणियाँशेयर :
• RBI ने हाल की मौद्रिक नीति समीक्षा में थोक जमा की परिभाषा को बदलने का फैसला किया है।
• इसे 2 करोड़ रुपये और उससे अधिक के एकल जमा के रूप में संशोधित किया गया है।
• इसके बारे में अंतिम दिशा-निर्देश फरवरी 2019 के अंत तक जारी किए जाएंगे। बैंकों को अपने थोक जमा कार्ड की दरों को बनाए रखने के लिए भी कहा गया है।
• इससे यह संकेत मिलता है कि ब्याज दरों में कमी आने की उम्मीद है।
टिप्पणियाँशेयर :
• केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री श्रीमती हरसिमरत कौर बादल ने 10 फरवरी 2019 को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से क्रेमिका मेगा फूड पार्क का उद्घाटन किया।
• यह हिमाचल प्रदेश का पहला मेगा फूड पार्क है, जो ऊना जिले के ग्राम सिंघान में स्थित है।
• यह पार्क 107.34 करोड़ रुपये की लागत से स्थापित किया गया है और फ्रोजन स्टोरेज, डीप फ्रीज, ड्राई वेयरहाउस, क्यूसी लेबोरेटरी जैसी सुविधाएं प्रदान करेगा।
टिप्पणियाँशेयर :
• भारतीय वायु सेना के प्रमुख, एयर चीफ मार्शल, बीरेंद्र सिंह धनोआ, 11 से 14 फरवरी, 2019 तक बांग्लादेश की चार दिवसीय सरकारी दौरे पर जायेंगे।
• वह बांग्लादेश वायु सेना की परिचालन और प्रशिक्षण इकाइयों का दौरा करेंगे। यह सार्क राष्ट्रों की द्विपक्षीय सद्भावना यात्रा है।
• वह बांग्लादेश में प्रधानमंत्री और तीन रक्षा सेवाओं के प्रमुखों से भी मुलाकात करेंगे। इस यात्रा से रक्षा सहयोग बढ़ेगा।
टिप्पणियाँशेयर :
• 10 फरवरी 2019 को मंगोलिया और इंजीनियर्स इंडिया लिमिटेड के बीच एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए।
• इंजीनियर्स इंडिया लिमिटेड पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय के तहत एक सार्वजनिक उपक्रम है।
• यह ईआईएल द्वारा मंगोलिया में एक तेल रिफाइनरी प्लाॉट के निर्माण हेतु परियोजना प्रबंधन परामर्शी सेवाओं के लिए हस्ताक्षरित किया गया है।
• सेनशंड में 1.5 MMTPA ग्रीनफील्ड कच्चे तेल कि रिफाइनरी की स्थापना की जाएगी।
टिप्पणियाँशेयर :
• सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने बर्लिन अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव 2019 में भाग लिया।
• यह महोत्सव जर्मनी के बर्लिन में 7 फरवरी से शुरु होकर 17 फरवरी 2019 तक चलेगा।
• बर्लिन में भारतीय सिनेमा को वैश्विक मंच पर प्रदर्शित करने और मीडिया एवं मनोरंजन क्षेत्र में व्यापार के नए अवसरों की सुविधा के लिए इंडिया पवेलियन की स्थापना की गई है।
टिप्पणियाँशेयर :
• आवास एवं शहरी मामलों के मंत्रालय की एक पहल, ‘शहरी समृद्धि उत्सव’ 4 फरवरी 2019 को शुरू की गई।
• प्रधान मंत्री जन आरोग्य योजना (PMJAY) ऐप को गूगल प्ले स्टोर पर लॉन्च किया गया है।
• मंत्रिमंडल ने प्रसार भारती की ‘ब्रॉडकास्टिंग इन्फ्रास्ट्रक्चर एंड नेटवर्क डेवलपमेंट’ योजना शुरू करने के प्रस्ताव को अपनी मंजूरी दी।
• पीएम नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति ने 6 फरवरी 2019 को एग्री-मार्केट इन्फ्रास्ट्रक्चर फंड (AMIF) के निर्माण को मंजूरी दी।
• केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 6 फरवरी 2019 को आयकर लोकपाल और अप्रत्यक्ष कर लोकपाल के उन्मूलन के प्रस्ताव को मंजूरी दी।
• 8 फरवरी 2019 को पर्यावरण मंत्रालय द्वारा एक समर्पित ‘एशियाई शेर संरक्षण परियोजना’ शुरू की गई थी।
टिप्पणियाँशेयर :
• स्मृति मंधाना ने ICC ODI बल्लेबाजी रैंकिंग में नंबर एक रैंकिंग प्राप्त की है।
• हरियाणा हैमर्स ने पंजाब रॉयल्स को 6-3 से हराकर प्रो रेसलिंग लीग (पीडब्ल्यूएल) के चौथे सत्र का खिताब जीत लिया।
• पाकिस्तान की सना मीर 100 टी20 अंतर्राष्ट्रीय मैच खेलने वाली पहली एशियाई महिला क्रिकेटर बनीं।
• रामित टंडन ने 2 फरवरी 2019 को मिस्र के मोहम्मद एल शेरबीनी को हराकर सिएटल ओपन, एक स्क्वैश प्रतियोगिता का फाइनल जीता है।
• भारतीय सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने महिला टी20I में भारत के लिए सबसे तेज अर्धशतक बनाया है।
• जेरेमी लालरिनुंगा ने थाईलैंड के चियांग माई में EGAT के कप इंटरनेशनल वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में पुरुषों के 67 किलोग्राम वर्ग में रजत पदक जीता।
टिप्पणियाँशेयर :
• नासा ने मार्को क्यूबेट्स नामक अपने पहले मिनी-स्पेसक्राफ्ट से संपर्क खो दिया है जो गहरे अंतरिक्ष में पहुंच गया है।
• EVE और WALL-E उपनाम वाले मार्को क्यूबेट्स को पिछले साल लॉन्च किया गया था ताकि पता लगाया जा सके कि इस तरह की कम लागत वाली तकनीक गहरे अंतरिक्ष में काम कर सकती है या नहीं।
• स्पेसक्राफ्ट ने इनसाइट की मार्स पर लैंडिंग के दौरान संचार रिले के रूप में कार्य किया और पूर्व में मंगल की यात्रा की है।
टिप्पणियाँशेयर :
• भारतीय बीमा विनियामक एवं विकास प्राधिकरण ने कुछ प्रक्रियाओं का उल्लंघन करने पर राज्य के स्वामित्व वाली यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (UIIC) पर 9 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है।
• जांच के दौरान तीन तरह के उल्लंघन पाए गए जिसमें से दो के लिए जुर्माना लगाया गया है।
• UIIC का मुख्यालय चेन्नई में है, जबकि IRDAI हैदराबाद में स्थित है।
टिप्पणियाँशेयर :
• यस बैंक को डेटा साइंस में उसके ‘यस एंगेज एनरिच एक्सेल (ईईई)’ प्रोजेक्ट के लिए एजिस ग्राहम बेल अवार्ड 2018 के 9वें संस्करण का विजेता घोषित किया गया।
• इसका ईईई कार्यक्रम एक उद्योग-प्रथम विश्लेषिकी साधन है जो बैंक के रिलेशनशिप मैनेजरों को उनके ग्राहकों के साथ जुड़ने के लिए टॉप 3 टॉकिंग पॉइंट्स के साथ सहायता करता है।
• एजिस ग्राहम बेल अवार्ड आईसीटी डोमेन में नवाचारों और उद्यमशीलता को बढ़ावा देता है।
टिप्पणियाँशेयर :
• RBI ने मानदंडों का उल्लंघन करने के लिए 7 फरवरी 2019 को देश के सबसे बड़े ऋणदाता SBI पर 1 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है।
• RBI ने बैंकिंग विनियमन अधिनियम, 1949 की धारा 47 A के तहत प्रदत्त शक्तियों का उपयोग करते हुए यह जुर्माना लगाया।
• SBI पर एक कर्जदार को दिये गये पैसे के इस्तेमाल की निगरानी नहीं करने को लेकर यह जुर्माना लगाया है।
टिप्पणियाँशेयर :
• केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 6 फरवरी 2019 को आयकर लोकपाल और अप्रत्यक्ष कर लोकपाल के उन्मूलन के प्रस्ताव को मंजूरी दी।
• मंत्रिमंडल की अध्यक्षता पीएम नरेंद्र मोदी ने की।
• आयकर लोकपाल संस्थान का निर्माण आयकर से संबंधित जनता की शिकायतों से निपटने के लिए वर्ष 2003 में किया गया था।
टिप्पणियाँशेयर :
• केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 6 फरवरी 2019 को भारत और फिनलैंड के बीच समझौता ज्ञापन को मंजूरी दी।
• यह समझौता ज्ञापन दीर्घकालीन अनुसंधान, विकास और नवाचार सहयोग करेगा तथा भारत और फिनलैंड के संगठनों के मध्य सहयोग नेटवर्क को स्थापित करेगा तथा उन्हें और अधिक मजबूत बनाने में सहायता प्रदान करेगा।
• मंत्रिमंडल की अध्यक्षता पीएम नरेंद्र मोदी ने की और 25 मार्च 2018 को हेलसिंकी में समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए।
टिप्पणियाँशेयर :
• पीएम नरेंद्र मोदी 8 फरवरी 2019 को पश्चिम बंगाल के उत्तरी भाग में राष्ट्रीय राजमार्ग-31डी पर फालाकाटा-सलसलाबाड़ी सेक्शन के बीच चार लेन की सड़क परियोजना की आधारशिला रखी।
• एनएच का यह 41.7 किलोमीटर लंबा खंड जलपाईगुड़ी जिले में पड़ता है।
• एनएच में 3 रेलवे ओवरब्रिज, 3 अंडरपास, 2 फ्लाईओवर, 17 छोटे ब्रिज और 8 बड़े ब्रिज होंगे।
टिप्पणियाँशेयर :
• केंद्रीय कृषि मंत्री, राधा मोहन सिंह ने सभी राज्यों से पीएम-किसान योजना का समर्थन करने के लिए कहा है।
• योजना के तहत, 2 हेक्टेयर तक की खेती योग्य भूमि वाले सभी छोटे और सीमांत किसानों (एसएमएफ) के परिवारों को प्रति वर्ष 6000 रुपये की आय सहायता प्रदान की जाएगी।
• किसानों को यह राशि 2000 रुपये की तीन समान किस्तों में प्रदान की जाएगी।
टिप्पणियाँशेयर :
• चेन्नई पुलिस कमिश्नर ने 6 फरवरी 2019 को ‘DigiCop’ मोबाइल ऐप लॉन्च किया।
• उपयोगकर्ता इस ऐप का उपयोग करके मोबाइल चोरी की शिकायते दर्ज करा सकते हैं और यह जांच कर सकते हैं कि उपयोगकर्ता का मोबाइल पुनर्प्राप्त मोबाइल की सूची में है या नहीं।
• ऐप के माध्यम से उपयोगकर्ता शहर में ट्रैफ़िक की स्थिति भी जान सकता है और आसपास के पुलिस स्टेशनों के बारे में भी जानकारी प्राप्त कर सकता है।
टिप्पणियाँशेयर :
• साल 2018 में धरती का वैश्विक सतह तापमान 1880 के बाद से चौथा सबसे गर्म रहा है।
• यह नासा और राष्ट्रीय महासागरीय और वायुमंडलीय प्रशासन (एनओएए) द्वारा एक स्वतंत्र विश्लेषण में पाया गया था।
• 2018 में वैश्विक तापमान 1951 से 1980 के बीच 0.83 डिग्री सेल्सियस गर्म था।
• 2016, 2017 और 2015 के मुकाबले 2018 का तापमान कम है।
टिप्पणियाँशेयर :
• भारतीय रिज़र्व बैंक ने 7 फरवरी 2019 को रेपो दर को 25 आधार अंकों से घटाकर 6.25% कर दिया।
• 17 महीनों में यह पहली बार है जब केंद्रीय बैंक ने दर में कटौती की है।
• रिवर्स रेपो दर को भी 6% और बैंक दर को 6.25% कर दिया गया है।
• रेपो दर वह ब्याज दर है जिस पर RBI वाणिज्यिक बैंकों को उधार देता है।
टिप्पणियाँशेयर :
• भारतीय स्टेट बैंक के ब्रिटेन के प्रमुख श्री संजीव चड्ढा को ‘फ्रीडम ऑफ़ द सिटी ऑफ़ लंदन’ से सम्मानित किया गया है।
• यह पुरस्कार द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ावा देने में उनके योगदान को मान्यता देते हुए लंदन कॉरपोरेशन द्वारा दिया गया था।
• इस सम्मान को पाने वाले पहले भारतीय भारत के पहले पीएम जवाहरलाल नेहरू हैं। अन्य प्राप्तकर्ताओं में लेखक जे. के. राउलिंग और अभिनेता डेम जूडी डेंच शामिल हैं।
टिप्पणियाँशेयर :
• भारतीय सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने महिला T20I में भारत की ओर से सबसे तेज अर्धशतक बनाया।
• इस बाएं हाथ की बल्लेबाज ने सिर्फ 24 गेंदों में अर्धशतक जड़ा।
• उन्होंने वेलिंगटन के वेस्टपैक स्टेडियम में न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले T20I में इतिहास रचा।
• न्यूजीलैंड की सोफी डिवाइन ने महिलाओं की T20I में सबसे तेज अर्धशतक का रिकॉर्ड बनाया है। उन्होंने 2005 में भारत के खिलाफ सिर्फ 18 गेंदों में यह रिकॉर्ड बनाया था।
टिप्पणियाँशेयर :
• सरकार ने एयर इंडिया के मुख्य प्रबंध निदेशक और अध्यक्ष प्रदीप सिंह खरोला को नागरिक उड्डयन मंत्रालय का सचिव नियुक्त किया।
• खरोला राजीव नयन चौबे की जगह पर पदभार ग्रहण करेंगे।
• वह 1985 बैच के कर्नाटक कैडर के आईएएस अधिकारी हैं, जिन्हें नवंबर 2017 में एयर इंडिया का चेयरपर्सन नामित किया गया था।
• जयंत सिन्हा नागर विमानन मंत्री हैं।
टिप्पणियाँशेयर :
• केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने 8 फरवरी 2019 को अयोध्या में 632 किलोमीटर लंबाई की 5 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की नींव रखी।
• परियोजना की अनुमानित लागत 7195 करोड़ रुपये है और यह अयोध्या से अंबेडकरनगर और चित्रकूट तक सीधे संपर्क स्थापित करेगी।
• वह राष्ट्रीय जलमार्ग-1 पर दूसरे चरण की नदी सूचना प्रणाली का उद्घाटन करने के लिए प्रयागराज भी जाएंगे।
टिप्पणियाँशेयर :
• 7 फरवरी 2019 को नई दिल्ली में तेल उद्योग द्वारा उज्ज्वला उत्सव मनाया गया।
• उज्ज्वला उत्सव पीएमयूवाई को सफल बनाने में विभिन्न हितधारकों की भूमिका पर उत्सव के लिए मनाया गया।
• कैलाश खेर द्वारा रचित पीएमयूवाई गान – ‘उज्ज्वला भारत उज्ज्वला’ भी लांच किया गया।
• प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना का लक्ष्य 2020 तक 80 मिलियन परिवारों को मुफ्त रसोई गैस कनेक्शन उपलब्ध कराना है।
टिप्पणियाँशेयर :
• श्री शैलेष ने 7 फरवरी 2019 को अल्पसंख्यक मामलों के मंत्रालय के सचिव का पदभार ग्रहण किया।
• वह 1985 बैच के असम-मेघालय कैडर के आईएएस हैं।
• श्री मुख्तार अब्बास नकवी अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री हैं।
टिप्पणियाँशेयर :
• 6 फरवरी 2019 को नई दिल्ली में भारत-अफ्रीका सामरिक आर्थिक सहयोग पर एक इंटरैक्टिव सेशन का आयोजन किया गया था।
• इसका आयोजन वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय द्वारा किया गया था।
• अफ्रीका और भारत के बीच द्विपक्षीय व्यापार 2001 में 7 बिलियन डॉलर से बढ़कर 2014 में 78 बिलियन डॉलर और फिर 2017 में 60 बिलियन डॉलर हो गया है।
• सुरेश प्रभु केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग और नागरिक उड्डयन मंत्री हैं।
टिप्पणियाँशेयर :
• अमेरिका ने भारत को 190 मिलियन डॉलर की लागत से दो बोइंग-777 हेड-ऑफ-स्टेट एयरक्राफ्ट के लिए दो उन्नत मिसाइल रक्षा प्रणालियों को बेचने पर सहमति व्यक्त की है।
• इस फैसले से राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के विमानों की सुरक्षा बढ़ जाएगी।
• यह बिक्री अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा और विदेश नीति का भी समर्थन करेगी। यह अमेरिका-भारत के रणनीतिक संबंध को भी मजबूत करेगा।
टिप्पणियाँशेयर :
• भारत के सबसे उम्रदराज हाथी ‘ग्रैनी दक्षायिणी’ की केरल में 88 वर्ष की आयु में कैद में मौत हो गई।
• उसे ‘गजा मुथसी’ की उपाधि से सम्मानित किया गया था और उसने दशकों तक मंदिर के जुलूसों और अनुष्ठानों में भाग लिया।
• पिछले महीने जारी एक सर्वेक्षण के अनुसार भारत में लगभग 2,454 हाथी बंदी हैं।
टिप्पणियाँशेयर :